देश

national

दशहरा व दीपावली की तैयारी: बनने लगी आतिशबाजी

الاثنين، 5 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। आतिशबाजी बनाने और बेचने का धंधा चोखा है। इसी वजह से इस धंधे से जुड़े लोग मालामाल हो रहे हैं। खास बात यह है कि आतिशबाजी बनाने और बेचने वाले व्यवसायी मानकों का पालन नहीं कर रहे। जिम्मेदार अधिकारी उन्हें नजर अंदाज किए हैं। जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है। दीपावली, सहालग और दशहरे पर होने वाली बिक्री के मद्देनजर जहां आतिशबाजों ने काम शुरू कर दिया है, वहीं विक्रेताओं के यहां गोदामों में लाखो रुपये की आतिशबाजी स्टाक हो गई है। नियमानुसार आतिशबाजी बनाने और बेचने की दुकानें आबादी से बाहर होनी चाहिए। त्योहार नजदीक आने पर पुलिस व अधिकारियों की पूछताछ शुरू हो जाती है। इस कारण कुछ निर्माताओं ने अभी से अनार, फुलझड़ी, चर्खी आदि का निर्माण शुरू कर दिया है। वहीं कानपुर से आने वाली आतिशबाजी का भंडारण विक्रेताओं ने पहले ही कर लिया। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि आतिशबाजी बनाने वाले विक्रेताओं की दुकानें चेक की जाएंगी। दुकानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले तो कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारियों को निर्देश दिया जाएगा। वह स्वयं भी दुकानों का निरीक्षण करेंगे। सुरक्षा मानकों को हर हाल में पूरा कराया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'