देश

national

बुखार के हमले से घिरे मरीज, अस्पताल में उमड़ी भीड़

الاثنين، 5 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

 


कौशाम्बी। इन दिनों में विभिन्न रोगों के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों को अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ा। पहले दिखाने को लेकर मरीजों में धक्का मुक्की हो गई। हालांकि बाद में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक.एक मरीजों को चिकित्सक के पास भेजा। दूरदराज से मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। पर्चा बनवाने के बाद रोगी परिजनों के साथ संबंधित चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस बीच फिजीशियन को पहले दिखाने को लेकर मरीजों में धक्का.मुक्की हो गई। स्वास्थ्य कर्मी व होमगार्ड ने लाइन लगवाकर मरीजों को एक.एक कर चिकित्सक के पास भेजा। तब कहीं जाकर रोगियों को राहत मिली।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'