देश

national

बारिश से सब्जी की फसल बोने वाले किसानों को आ रहा पसीना

الاثنين، 19 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। कृषि विज्ञान केन्द्र महगांव के मृदा वैज्ञानिक डा0 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के वजह से सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के खेतो में पानी जमा हो सकता है, जिससे उनकी फसल खराब हो सकती है,इससे बचाव के लिए किसान अपने खेत मे जमा पानी को निकालने का उचित प्रबंध करे। लेकिन धान की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक है,धान की फसल इस समय दुग्धावस्था में है,जिससे इस बारिश से भरपूर मात्रा में वातावरण से नाइट्रोजन की उपलब्धता फसल को होगी,लेकिन अत्याधिक हवा के कारण पौधे गिरने की संभावनाए बढ गई है, जिससे उत्पादन भी प्रभावित होगा। वही अरहर व तिल के लिए फायदेमंद है व तोरिया की खेती के लिए बुवाई पिछड़ने की संभावनाए प्रबल हो गई है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'