देश

national

अनदेखी: प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी

الاثنين، 19 سبتمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। सिराथू तहसील के अंदावा प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी भरे होने के कारण पड़ोस में बने ग्रामीणों के मकानों में पानी प्रवेश कर जा कर रहा है,चारदीवारी एवं पड़ोसियों के सीलन के कारण मकान गिर जाने का खतरा बना है, इससे ग्रामीणों का परिवार दहशत में रहता है। ग्रामीणों की बार-बार शिक्षा विभाग से फरियाद करने के बाद भी ग्रामीणों की बातों को अनसुना कर दिया जाता है,यदि इसी तरह लगातार बारिश होती रही तो,सीलन के चलते विद्यालय की दीवार या गरीब ग्रामीणों का घर गिरता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। मामले में शिकायत के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर तहसील प्रशासन तक गंभीर नहीं है। ग्रामीणो का आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में धांधली के चलते विद्यालय परिसर में पानी भर जाता है,जिससे विद्यालय में बच्चों का पठन- पाठन भी बंद हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय परिसर में भरे हुए पानी को हटाए जाने की फरियाद लेकर जब जिम्मेदारों के पास जाते हैं,तो ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी सरकारी बजट का अभाव बताकर इस समस्या से मुंह मोड़ लेते हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'