देश

national

लगातार तेज बुखार हो तो तत्काल कराएं जांच-सीएमओ

الاثنين، 19 سبتمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केसरी

डेंगू से बचाव के लिए साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

कौशाम्बी। बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू ऐसी ही एक गंभीर बीमारी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं और अक्सर दिन के समय में काटते हैं, इनसे बचाव आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू, संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से होता है। संक्रमित व्यक्ति को काटने से मच्छरों में यह संक्रमण दूसरे व्यक्ति में पहुंचता है। डेंगू सीधे तौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। कहा कि मानसून के आखिरी दिनों में संक्रामक बीमारी का खतरा  बढ़ जाता है। डेंगू हो जाने से तेज बुखार की समस्या होती है, गंभीर स्थिति में डेंगू का बुखार आंतरिक रक्तस्राव और अंगों की खराबी का भी कारण बन सकता है। कई लोगों में रक्तचाप का स्तर काफी कम हो जाता है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद में आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय एवं सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को अलर्ट करते हुए उपचार सम्बन्धी व्यवस्थाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'