देश

national

1 ईंट 1 रुपये की शिक्षालय यात्रा उड़ीसा पहुंची

الأحد، 2 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी, 

 पीडब्ल्यूएस शिक्षालय से जुड़ने वाला उड़ीसा बना 21वां राज्य

लालापुर, प्रयागराज। एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी (पीडब्ल्यूएस) परिवार द्वारा तीर्थराज प्रयागराज के संगम से शुरू की गई 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के नजदीक गोरसरा शुक्ल में शिक्षालय निर्माण की मुहिम अब भारत वर्ष के 21वें राज्य उड़ीसा में पहुँच गयी है। 

    जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय ने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार के आजीवन सक्रिय साथी वेद प्रकाश द्विवेदी ने उड़ीसा निवासी हेमांशु शेखर पात्रा (रायगढ़) को इस शिक्षालय परिवार का विशिष्ट सदस्य बनाकर देश के 21वें राज्य के रूप में उड़ीसा को जोड़ दिया है। 

   बता दें कि मात्र 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोग से निर्माणाधीन विश्व के इस अद्वितीय पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का उद्देश्य सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है जिसमें प्रत्येक दानदाता इसका पंजीकृत सम्मानित सदस्य भी रहेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'