देश

national

गांधी- शास्त्री जयन्ती पर पीडब्ल्यूएस परिवार ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

الأحد، 2 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा को मांस-मदिरा मुक्त बनाने की 30 दिवसीय मुहिम।

लालापुर, प्रयागराज। 1 ईंट 1 रुपये के जन सहयोdग से शिक्षालय निर्माण करा रहे संगठन पीडब्ल्यूएस परिवार ने गांधी शास्त्री जयन्ती पर अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज व मथुरा को मांस-मदिरा मुक्त बनाने का 30 दिवसीय  हस्ताक्षर अभियान चलाया है। 

    जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने बताया कि पीडब्ल्यूएस द्वारा गांधी- शास्त्री जयन्ती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा स्वतन्त्र भारत के द्वितीय प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर देशवासियों को बधाई देने के साथ उत्तर प्रदेश के देवी पाटन मंडल से आदर्श कुमार पाण्डेय, वाराणसी से शैलेंद्र कुमार प्रजापति, प्रयागराज से आर यू रिंकी रेनू एडवोकेट, यमुनापार-प्रयागराज से पण्डित पवन द्विवेदी तथा जयपुर, राजस्थान से ललित मोहन भरद्वाज एडवोकेट के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया तथा आगामी 30 दिवसीय इस अभियान में उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत वर्ष में भारतीय नागरिकों से हस्ताक्षर कराने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री, भारत के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन देकर  मांग किया जायेगा कि वह धर्म नगरी अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज तथा मथुरा को पूरी तरह मांस-मदिरा मुक्त बनाएं।

    बता दें कि इसके पूर्व पीडब्ल्यूएस द्वारा अयोध्या के संदर्भ में भी पूरे देश में अपने सदस्यों के जरिये हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'