देश

national

कर्नलगंज पुलिस ने चार आरोपितों पर लगाया गैंगस्टर

الثلاثاء، 4 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राबेद्र शुक्ला 

प्रयागराज। कर्नलगंज पुलिस ने चार आरोपितों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। संदीप कुमार पटेल निवासी जसरा, जुनैद अहमद निवासी बारा, विवेक कुमार पांडेय निवासी घूरपुर और विकास कुमार भारतीय निवासी दौसा घूरपुर पर गैंगस्टर लगाया गया है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट लगाई है कि इन आरोपितों ने गैंग बनाकर लूट की कई वारदातें अंजाम दीं। गैंग चार्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजा गया। स्वीकृति मिलने के बाद चारों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई। इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। अब संपत्ति चिन्हित की जाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'