देश

national

योजना बंद होने से नहीं मिल रहा खेल का सामान

الثلاثاء، 4 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



कौशाम्बी। ग्रामीण स्तर पर युवाओं को खेलने के लिए भेजी गई खेल सामग्री का कहीं अता पता नहीं है। युवाओं की भावनाओं के साथ खुलेआम धोखा किया जा रहा है। विभागीय लोगों का कहना है कि योजना बंद हो गई है। लेकिन, सामान कहां है। इस पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जिले के सभी विकास खंडो के लगभग प्रत्येक ग्राम सभा मे पायका योजना के तहत बीते वर्षो में खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। जिसमें गोलवेट, लिफ्टिग, बॉलीबॉल, फुटबाल, बैट,गेंद आदि भेजी गई थी। जिससे कि गांव के गरीब बच्चों को लाभ मिल सके। जिनके पास खेलने के लिए सामान खरीदने के लिए धन नहीं है। भेजी गई खेल सामग्री की कीमत पचास हजार के करीब बताई जाती है। लेकिन, अब इस सामग्री का कहीं अता पता नहीं है। युवाओं की शिकायत पर विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। जिससे खेल में आगे बढ़ने की चाहत रखने वाले युवाओं की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'