मोहम्मद जमाल
उन्नाव पुलिस अधीक्षक उन्नाव अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में थाना आसीवन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में चोरी के पांच मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को उप निरीक्षक कामता प्रसाद केसरवानी मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर मो0 जैद पुत्र मो0 जाहिद निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर कस्बा हैदराबाद थाना आसीवन को मय चोरी के 5 अदद मोबाइल (विभिन्न कम्पनियों) के साथ हनुमान मन्दिर कस्बा हैदराबाद से गिरफ्तार कर माल को कब्जा पुलिस मे लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Today Warta