देश

national

हसनगंज नहर में मिला सड़ा हुआ शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

الاثنين، 3 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के हसनगंज में मुस्तफाबाद नहर पुल के पास अज्ञात शव पानी में तैरता दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवाकर जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराई गई लेकिन, अभी तक पहचान नहीं हुई है। मुस्तफाबाद गांव के बाहर से निकली आसीवन ब्रांच नहर में मंशा देवी पुल के पास संदिग्ध अवस्था मे सोमवार सुबह ग्रामीणों ने शव तैरता हुआ देखा। जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव देखने मे कई दिन पुराना लग रहा है। जिससे दुर्गंध आ रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पहचान कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। पुलिस ने बताया कि शव अधिक सड़ चुका है। जिसके कारण पहचान नहीं हो सकी है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'