देश

national

एयरस्पेस से गुजरे ईरानी विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप

الاثنين، 3 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



नई दिल्ली/बीजिंग ईरान के तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रही महान एयर की फ्लाइट को कअऋ के सुखोई विमानों ने एस्कॉर्ट किया था।  भारत के एयरस्पेस से गुजरे ईरानी विमान में सोमवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर से लेकर जोधपुर तक सरकार, एजेंसियों से लेकर इंडियन एयरफोर्स तक अलर्ट पर रहे। प्लेन करीब दो घंटे भारतीय स्पेस में रहा। ईरान से उड़ा यह विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। बम की जानकारी मिलते ही विमान की निगरानी के लिए एयरफोर्स के सुखोई फाइटर जेट लगाए गए। इन फाइटर जेट्स ने पंजाब और जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी और पीछा करते हुए भारतीय सीमा से बाहर छोड़ आए। एयरफोर्स ने बताया कि विमान का पीछा करते वक्त एक सुरक्षित दूरी बनाए रखी गई। न्यूज एजेंसी ढळक के मुताबिक, दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल (अळउ) को महान एयर की फ्लाइट में बम का इनपुट लाहौर अळउ से मिला था। इसके बाद, दिल्ली अळउ ने पायलटों को जानकारी दी। साथ ही विमान को जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतरने का विकल्प दिया गया था, लेकिन पायलटों ने लैंडिंग से इनकार कर दिया और दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, जिससे इनकार कर दिया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'