देश

national

जल भराव की समस्या से परेशान गांव वासी पहुंचे खंड विकास अधिकारी की चौखट पर

الاثنين، 10 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। करोवन के मैनीखेड़ा गांव के विकासखंड सरोसी की है। जहां गांव में जल भराव की समस्या से जूझ रहे गांव वासी सोमवार को खंड विकास अधिकारी की चौखट पर पहुंच गए। गांव वालों ने बताया कि घरों के चारो तरफ पानी भरा हुआ है, और घरों के अंदर भी पानी भर रहा है। जिससे घर गिरने का भय बना हुआ है, और आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नरपत यादव पुत्र पुत्तीलाल यादव ने नाला बंद कर दिया है, जिसके कारण पानी भर रहा है। उसी समस्या को लेकर दो दर्जन से अधिक गांव वासी खंड विकास अधिकारी की गेट के बाहर खड़े होकर न्याय की गुहार लगा कर प्रदर्शन करने लगे। काफी देर प्रदर्शन के बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नही पहुचा है, वही गांव वालों का कहना है कि इस समस्या को एस.डीएम को भी बताया गया था जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'