देश

national

60 किलो 500 ग्राम अवैध चंदन की लकड़ी के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

الاثنين، 10 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। थाना दही पुलिस द्वारा अवैध चंदन की लकड़ी बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को थाना दही पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुरवा मोड़ के पास से दो अभियुक्तों को दो गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 2 पोटली में कच्ची चंदन की लकड़ी (कुल वजन 60.500  किग्रा0), एक पोटली में 16 जोड़ी लहंगा चुनरी व दो अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये। जो कपड़े बेचने की आड़ में अवैध चंदन की लकड़ी बेचने का कार्य करते थे। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना दही पर मुकदमा भारतीय वन अधिनियम 1927 व 3/28 उ0प्र0 वन अभिवहन नियमावली पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'