देश

national

बर्तन न होने से 50 दिन से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नहीं बना एमडीएम

الاثنين، 17 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। चोरों ने एमडीएम संचालन में ग्रहण लगा दिया है। सिराथू क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंभीरा पूरब में 50 दिनों से एमडीएम का संचालन नहीं हो रहा है। चोरों ने विद्यालय से एमडीएम बनाने वाले बर्तन चोरी कर लिया है। इसके बाद से एमडीएम का संचालन बंद है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंभीरा पूरब में 28 अक्टूबर को चैथी बार चोरी हुई थी। चोरों ने यहां से एमडीएम की सामग्री के साथ ही बर्तन भी चोरी कर लिया था। ऐसे में अब तक विद्यालय में एमडीएम संचालन के लिए बर्तन नहीं खरीदा गया। इतना ही नहीं पुलिस ने भी इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। प्रधानाध्यापक ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी है। अधिकारी शासन को जानकारी देने के बाद शांत हो गए। अब इसका खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ रहा है। प्रधानाध्यापक हरिमोहन सिंह का कहना है कि विभाग को पत्राचार के माध्यम से जानकारी दी गई है। बर्तन न होने से एमडीएम बनाया जाना संभव नहीं है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'