देश

national

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए जिले के कांग्रेसियों ने लखनऊ में किया मतदान

الاثنين، 17 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन होने जा रहा है। इसके लिए जिले के आठ ब्लाक व पदेन जिलाध्यक्ष ने लखनऊ पहुंचकर मतदान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए यह मतदान हुआ। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हुई वोटिंग में जिले के कांग्रेसियों में उत्सव का माहौल रहा। सोमवार की सुबह जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी के नेतृत्व में आठ सदस्य लखनऊ पहुंचे। वहां उन्होंने मतदान किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस क्रम में जिले के आठों ब्लाक से पीसीसी सदस्य बनाए गए हैं। इसमें वह पदेन पीसीसी सदस्य हैं। इनके अलावा कौशाम्बी से रामयज्ञ द्विवेदी, सिराथू से तमजीद अहमद, चायल से मिस्बाहुल ऐन, मूरतगंज से मंदाकिनी देवी, नेवादा से फैसल अली, सरसवां से जितेंद्र शर्मा, मंझनपुर से सावित्री गौतम, कड़ा से सत्यवंत पटेल सदस्य हैं। सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'