राकेश केसरी
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के दलित बस्ती वार्ड नम्बर दो डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम नगर के लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना। प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम के द्वारा बताया गया कि आज सूर्य की रोशनी से किसान अपने खेतों में सोलर लगाकर अपने खेतों की सिंचाई कर रहे है,जिससे हमारा भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और वो बिजली बिल के खर्चे से भी बच रहे है,जिससे उनको खेती करने में लागत भी कम लग रही है। प्रधानमंत्री के मन की बात सुन रहे लोगों ने कहा कि उनके विचारों को अपने व्यक्तिगत जीवन मे उतारने की प्रेरणा मिली है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचद्र चैधरी,जिला कार्यसमिति सदस्य अमरेश कुमार उर्फ कल्लू पंडा,जिला मीडिया संयोजक व वॉर्ड के संयोजक शिवम केशरवानी उर्फ अंकित भैया,डॉ० अमित सिंह,सह संयोजक रामू सिंह,जगजीत सरोज,बूथ अध्यक्ष सत्यम केशरवानी,राजेन्द्र कुमार,हरी लाल,सुखराम सरोज, शैलेश कुमार,शारदा,भरत रैदास, बिंदेश्वरी,बसन्त लाल,दिलीप,शिवचरन,सहित तमाम कार्यकर्ता एवं आमजन मानस मौजूद रहे।

Today Warta