इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'
इस अवसर पर ट्रैक्टर का प्रयोग कृषि कार्यों में ही करने के लिए लोगों को किया प्रेरित
बानपुर/ललितपुर। आज थाना बानपुर पुलिस ने कस्बा प्रभारी एस आई वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया। जिससे वाहन चालकों व अपराधी किस्म के लोगों में हडकम्प मच गया । इस दौरान वह सब इधर उधर नजर बचाते देखे गये । चूँकि बानपुर थाना एम.पी व यू. पी के बॉर्डर पर स्थित है । इसलिए अपराधी इसी बात को ध्यान में रखकर अपराध की योजना बनाते हैं एवं गैरकानूनी गतिविधियां अंजाम देते हैं । इसी को दृष्टिगत रखते हुए बानपुर पुलिस ने आज दोहपर मुख्य बस स्टैण्ड चौराहा पर चारपहिया व दुपहिया वाहनों की सघन वाहन चेकिंग का अभियान चलाया व इस दौरान हूटर, सायरन व अनाधिकृत रुप से इनका प्रयोग करने वालों की,व बिना सीट बेल्ट व बिना गाड़ी के दस्तावेज लेकर चलने बालों व ओवर लोडिंग कर चलने वाले वाहनों की चैकिंग विशेष रुप से अभियान चलाकर की गयी । जिनके चालकों द्वारा मोटर व्हीकल अधिनियम के अन्तर्गत अनियमितता करते हुए पाये जाने पर मौके पर ही कई वाहनों के चालान काटे गये व शमन शुल्क वसूला गया। इस दौरान विना नम्बर बाले एवं विना रजिस्ट्रेशन के वाहनों पर मुख्य ध्यान दिया गया एवं वाहन चालकों को वाहन सम्बन्धी कागजात वनवाने एवं हैल्मेट पहनने की हिदायत भी दी गयी व ट्रैक्टर को कृषि वाहन के तौर कृषि कार्यों में उपयोग करने हेतू प्रेरित किया गया । इस अवसर पर कस्बा प्रभारी एस आई वीरेन्द्र सिंह ,एस आई मनोज खांन,एस आई संजीव धामा कांस्टेबल जाहिद खां,संजय कुमार,पुष्पेन्द्र भदौरिया सहित पुलिस स्टॉफ मौजूद रह।

Today Warta