देश

national

यह सकारात्मकता बढ़ाने वाला महापर्व है : डॉ.विकास जैन

الاثنين، 3 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'

क्षमा पर्व के रूप में मनाई गांधी जयंती

बानपुर/ललितपुर। जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज बानपुर सदैव अनूठे प्रयोगों के लिए जाना जाता रहा है। वैसे तो 2 अक्टूबर अहिंसा के पुजारी गांधी जी एवं सरल हृदय शास्त्री जी को याद कर मनाया जाता है। पर जीवन शिल्प उनके परिचय के साथ आपसी कलह को शांत करने के लक्ष्य से 10वर्षो से इस दिन विशेषरुप से क्षमा पर्व मनाता आ रहा है।इस दिन विशेष अतिथियों व विद्वानों द्वारा क्षमा का महत्व समझाया जाता है। इतना ही नहीं प्रयोगरूप में प्रबंधक शिक्षकों से शिक्षक आपस में एवं छात्र/छात्राओं से तो छात्र भी शिक्षकों से, आपस में एवं परिवारजनों से गलतियों के लिए क्षमा मांग कर इस पर्व को मनाते हैं।इस वर्ष रविवार होने से छात्र/छात्राओं को विशेष निर्देशानुसार माता पिता परिवार एवं आस पड़ोसियों से व मिलने वालों से हाथ जोड़कर क्षमा मांग कर यह पर्व मनाने को कहा गया। एवं एक दिन पूर्व सभा में जीवन शिल्प परिवार के प्रबंधक, शिक्षक एवं छात्रों के बीच क्षमा मांगकर यह पर्व मनाया गया।अफ्रीकी देश जांबिया से पधारी प्रीति गोयल ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए छात्र/छात्राओं को दूसरे देशों की शिक्षा के बारे में बताया साथ ही जीवन शिल्प की सक्रियता और छात्र/छात्राओं के अनुशासन की प्रशंसा की।क्षमा को स्पष्ट करते हुए विद्यालय प्रबंधक डा.विकास जैन ने कहा कि क्रोधी क्षमा नही कर पाता और मानी क्षमा मांग नही पाता इसलिए दीपावली की तैयारी स्वरूप अहंकार और क्रोध रूपी रावण को जीतकर ही क्षमा पर्व मनाया जा सकता है।इस दिन मुख्यरूप से क्षमा के महत्व को बताकर उसे जीवन में उतारने की प्रेरणा दी जाती है। शिक्षकों के अनुसार यह क्षमा पर्व छात्रों के उग्र, झगड़ालू, ईर्ष्यालु स्वभाव के विपरीत उनमें सद्गुणों का विकास करता है। यह सकारात्मकता बढ़ाने वाला महान पर्व है।अभिभावकों के अनुसार जीवन शिल्प में मनाए जाने वाले इस पर्व ने बच्चों के जीवन को तो बदला है साथ ही मेरे परिवार को भी सुखी संपन्न बनाने में मदद की है।कार्यक्रम में चौ.आनंद जैन, पुष्पेंद्र जैन, प्रबंधक डा.विकास जैन, प्राचार्य मनोज पुष्पकार, ग्यासी कुशवाहा, संतोष तिवारी, दीपक नामदेव, राकेश घोष, गीता यादव, ललित नामदेव, अमित राजोरिया, राकेश नामदेव, सुनील, प्रियंका, दिवस, आकाश, सत्यम आदि शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'