देश

national

मड़ावरा: नीलामी चबूतरों‌ पर व्यापारियों का कब्जा

الاثنين، 3 أكتوبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह 'प्रिइन्द्र'

गल्ला मंडी में नीलामी चबूतरो से माल हटवाए जाने बाबत दिया ज्ञापन

ललितपुर/मड़ावरा - जनपद ललितपुर की तहसील मड़ावरा में स्थित गल्ला मंडी में निर्माणाधीन नीलामी वाले चबूतरों पर महीनों से रखे व्यापारियों के माल को हटवाने को लेकर किसानों ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी मड़ावरा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उप मंडी मड़ावरा में जो किसानों के अनाज उत्पादन नीलामी हेतु चार टीनसेड अथवा चबूतरा बनाए गए हैं उन पर मड़ावरा मंडी के व्यापारियों का कई महीनों से माल रखा हुआ है। जो पूर्ण रूप से अवैध है और जो भी किसान अपना माल बेचने आते हैं उन्हें अपने माल की नीलामी हेतु अपनी कृषि उपज को धूप एवं बरसात में खड़े होकर अपने माल की नीलामी करानी पड़ती है और जगह ना होने के कारण अपनी उपज की ढेरी नहीं बना पाते हैं जिससे उन्हें अपनी उपज का मूल्य सही ढंग से नहीं मिल पाता है। ज्ञापन में निवेदन किया गया है कि मड़ावरा मंडी प्रांगण में नीलामी चबूतरो को शीघ्र खाली कराया जाए। जिससे किसानों का माल सही ढंग से नीलाम हो सके और किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

किसानों को करना पड़ रहा है काफी दिक्कतों का सामना

वर्तमान में खरीफ की फसल की उपज बेचने का सीजन चल रहा है। ऐसे में गल्ला मंडी में प्रतिदिन कई किसानों का आवागमन रहता है। यहां पर किसान सुविधाओं के नाम पर ठगा सा महसूस करते हैं। पानी की सुविधा के लिए बनी टंकियों के पास सफाई नहीं हो रही है। नलों के नीचे कचरा व गंदगी पड़ी रहती है। इसके साथ ही पानी पीते समय फैलने वाले पानी की निकासी कचरा जमा होने से नहीं हो पा रही है। इससे दूषित पानी टंकी के पास में जमा हो रहा है। गल्ला मंडी परिसर में किसानों की उपज की नीलामी के लिए नीलामी चबूतरा बनाए गए हैं। जहां पर किसानों की उपज को रखने की सुविधा है। यहां से उपज की नीलामी होकर खरीद ली जाती है। किसान चबूतरों पर रखे व्यापारियों के माल की बजह के चलते धूप में खड़े रहने को मजबूर रहते हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों को इस ओर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'