देश

national

बताशा मंडी में मानसिक अवसाद से जूझ रही महिला ने छत से कूदकर दी जान

الأربعاء، 30 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज: कोतवाली थाना  के बताशा मंडी में मानसिक अवसाद से जूझ रही महिला ने आज बुधवार सुबह छत से कूदकर जान दे दी। बताशा मंडी में रहने वाले राजा वर्मा की पत्नी रुचि वर्मा आज सुबह लगभग 8 बजे अपने घर के छत से कूदी। नीचे गिरकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की महिला काफी समय से मानसिक अवसाद से गुजर रही थी। वह इससे पहले भी अपने आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुकी थी। पड़ोसियों का कहना था की वह शराब पीने की भी आदि हो गई थी। परिवार में पति-पत्नी के बीच काफी अनबन भी थी। और आए दिन दोनों में झगड़े होते रहते थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'