देश

national

यातायात माह के अंतिम दिन ट्रैफिक जाम ने शहरियों को किया हलकान

الأربعاء، 30 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



प्रयागराज : जागरूकता माह चल रहा है और शहरी जाम की समस्या से हलकान हुए जा रहे हैं।  सुलेमसराय, नेहरु पार्क मोड़ महिला ग्राम में जाम की समस्या नासूर बनी हुई है। प्रशासनिक मुस्तैदी न होने से आमजन को समस्या उठानी पड़ती है। आज दोपहर लगे जाम में 500 मीटर की दूरी तय करने में लोगों को लगभग 2 घंटे लग रहे थे। यह समस्या लगातार 3 घंटे से बनी हुई थी और यातायात कर्मियों की उपस्थिति का पता नही चल पा रहा था। स्कूल छुटने के साथ ही अतिक्रमण लगे हुए सड़कों पर सबसे ज्यादा जाम की समस्या आती है। फिर भी इस और कभी ध्यान नहीं दिया जाता। जाम की वजह से हॉटस्पॉट में दुर्घटना का डर बढ़ जाता है। नो पार्किंग और सड़कों पर गाड़ियां खड़ी होना आम बात है। जिससे यातायात व्यवस्था चरमराई नजर आ रही है।  यातायात माह में अफसर स्कूलों में जाकर बच्चों को तो समझा आए पर जो गाड़ी चला रहे हैं उनको जागरूक करने की दिशा में कभी कदम नहीं उठाया। नतीजन उन्हीं स्कूलों से अभिवावक एक ही बाइक में तीन बच्चों को लेकर घर जाते हुए दिख जाते हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'