देश

national

सलोरी एसटीपी पहुंचे एमडी ने खुद पानी की जांच की

الجمعة، 25 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज। जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डॉ.  सिंह ने शुक्रवार को बक्शी बांध स्थित सलोरी सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने एसटीपी तक नाला-नालियों के जरिए पहुंच रहे शहर के गंदे पानी और ट्रीटमेंट का खुद परीक्षण किया।प्रबंध निदेशक ने पानी का सैंपल अपने हाथों में लिया और उसकी जांच की। उन्होंने प्लांट में होने वाले वॉटर क्लोरीनेशन, पीएच और बीओडी के परसेंटेज पर संतोष व्यक्त किया। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि एसटीपी परिसर के पार्क का सौंदर्यीकरण भी किया जाए। प्रबंध निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र के सभी सिवरेज निर्माण और संचालन का काम फरवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए वह आज नैनी और फाफामऊ में एसटीपी की जांच करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'