रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज : अहमदाबाद जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अपराधी अहमद की मुश्किलें कम होती नही दिख रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही 123 करोड़ की संपत्ति की कुर्की के बाद आज शुक्रवार 3 बजे पुलिस फिर से पूर्व सांसद की अपराध से अर्जित 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क करेगी। पुलिस के अनुसार लगभग 6 करोड़ 60 लाख रुपए की यह संपत्ति कसारी मसारी में है। इस जमीन को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व चिह्नित किया था। कुर्की के लिए धूमनगंज पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेजी थी, जिस पर डीएम ने अनुमति दे दी है। झूसी इलाके में बुधवार को पुलिस ने अतीक अहमद की 123 करोड़ की अवैध संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया था, जो अभी तक की सबसे बड़ी कुर्की मानी जा रही है।

Today Warta