देश

national

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने राजकीय इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

الجمعة، 25 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

बोले- बच्चों को बनाएं काबिल, हम देंगे संसाधन

प्रयागराज। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद शुक्रवार सुबह राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कक्षाओं, छात्रावास, प्रयोगशालाओं आदि का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य वीके सिंह और शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनमें स्किल डेवलप करें। स्कूल में जो भी संसाधन की कमी है उसकी पूर्ति शासन करेगा। उन्होंने कम्प्यूटर लैब को नए कम्प्यूटर देने और छात्रावास के जीर्णोद्धार की भी बात कही। इस दौरान यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह आदि उपस्थित रहे। जीआईसी के बाद महानिदेशक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और डीआईओएस कार्यालय के निरीक्षण को रवाना हुए। दोपहर बाद यूपी बोर्ड मुख्यालय का निरीक्षण करने के बाद शिक्षा निदेशालय में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'