राकेश केसरी
जुमाने के रूप में 1,63,24,444 की हुई वसूली
कौशाम्बी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। न्यायिक अधिष्ठान के सभी सम्मानित न्यायाधीशगण एवं माडल बार एसोसिएशन के विद्वान अधिवक्तागण व बैंक अधिकारी व कर्मचारीगण तथा जनमानस उपस्थित रहे। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण के क्रम में जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित 27 वादों का निस्तारण कर प्रतिकर के रूप में 67,75,000 रू0 दिलाये गये तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा कुल 52 परिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम् द्वारा कुल 7 वाद का निस्तारण कर 2,500 रू0 को अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी द्वारा 2 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जनपद न्यायाधीश षष्ठ द्वारा विद्युत अधिनियत के 206 वादों का निस्तारण कर 2,26,000 रू0 की रिकवरी की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश सप्तम द्वारा 2 वादों का निस्तारण कर 500 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष सं0 नवम् द्वारा कुल 7 वाद निस्तारित कर 3,500 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा 2 वाद का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1367 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 7,04,580 रू0 अर्थदण्ड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज सी0डि0 द्वारा कुल 87 वादों का निस्तारण कर 24,410 रू0 का अर्थदण्ड अधिरोपित करने के अतिरिक्त 28,80,876 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल जज सी0डि0/त्वरित न्यायालय द्वारा 63 वादों का निस्तारण कर 2,750 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज जु0डि0 द्वारा कुल 232 वादों का निस्तारण कर 71,450 रू0 अर्थदण्ड वसूला गया। न्यायिक मजिस्टेज्ट द्वारा 358 वादों का निस्तारण कर 34,810 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। इसी प्रकार सिविल जज जू0डि0/त्वरित न्यायालय प्रथम द्वारा कुल 100 वाद निस्तारित कर 15,100 रू0 अर्थदण्ड वसूला गया तथा सिविल जज जू0डि0/त्वरित न्यायालय द्वितीय द्वारा कुल 195 वादों का निस्तारण कर 71,290 रू0 का अर्थदण्ड वसूला गया। जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों द्वारा 14,703 वादों व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 253 वादों का निस्तारित कर 1,60,348 रू0 तत्काल जमा कराये गये गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, कौशाम्बी द्वारा 05 वाद निस्तारित कर 1,54,120 रू0 तत्काल जमा कराये गये तथा बैंक के ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित जनपद के सभी बैंको के द्वारा 744 वादों का निस्तारण कर 80,78,086 रू0 तत्काल जमा कराये गये। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल वाद 18414 का निस्तारण कर 1,63,24,444 रू0 वसूला गया। तदोपरान्त प्राधिकरण के सचिव श्रीमती आभा पाल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा लोक अदालत की समाप्ति की घोषणा की।





Today Warta