देश

national

जमीनी विवाद में दो पक्षो में जमकर चले ईट-पत्थर,कई घायल

الأحد، 13 نوفمبر 2022

/ by Today Warta







राकेश केसरी

एक इलेक्ट्रानिक दुकान में तोडफोड,मौके पर पहुची पुलिस ने कई लोगो को लिया हिरासत में

फोटो-01,02,03,04,05,

कौशाम्बी। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रामसहायपुर गांव रविवार की सुबह पुरानी रजिंश व जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने सामने हो गये। पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव कर खूब तांडव मचाया। आरोप है कि एक दूसरे पर अवैध तमंचे से फायर भी किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति नियंत्रण के करने का दावा किया है। बवाल और हंगामें के बीच दोनों पक्षों और राहगीरों में से चार-पांच लोगों के मामूली रूप से घायल होने क मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर विवाद के निपटारे के प्रयास शुरू कर दिया है। पंइसा थाना क्षेत्र के रमसहायपुर गाव में सुबह करीब 7-30 बजे सुजीत कुमार तिवारी पुत्र राजकुमार और राजकुमार पांडेय पुत्र दयाराम एक जमीन के टुकड़े पर कब्जे को लेकर आमने- सामने आ गए। विवाद में सुजीत कुमार के पक्ष से पूर्व प्रधान राजकरन और वर्तमान प्रधान चंद्र प्रकाश के समर्थक एक-दूसरे का पक्ष लेकर भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष के बीच पथराव शुरू हो गया। चश्मदीद ग्रामीण के मुताबिक, एक दूसरे पक्ष ने अवैध तमंचा लेकर फायरिंग भी की। हालांकि, फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ। पथराव में दोनों पक्षों और राहगीरों को मिलाकर चार-पांच लोग मामूली घायल हुए हैं। बताया जा रहा है, इस दौरान एक घर को निशाना बना कर उसकी दुकान के तोड़फोड़ किया गया।

---------------

दुकान में की गई तोडफोड 

रामसहायपुर गांव रविवार की सुबह हुए बबाल में विजय कुमार तिवारी राजकुमार तिवारी की इलेक्ट्रानिक व टेंट हाउस की दुकान में गांव के दर्जनभर लोग लाठी डण्डो से लैस होकर हमला बोल दिया बवाल के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भीड़ ने तहस-नहस कर दिया जबकि दो जनरेटर भी उपद्रवियों ने तोडने की कोशिश की वही पास खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले करने की कोशिश की गई। हालांकि, समय रहते स्थानीय थाना पुलिस के पहुंचने के चलते आगजनी का प्रयास सफल नहीं हो सका। पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगो को हिरासत में लेकर मौके पार शांति-व्यवस्था कायम की। घायलों को पास के चिकित्सा केंद्र से प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया। कोतवाल विनोद मौर्या ने बताया कि रमसहायपुर गाव में बलवा की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांति-व्यवस्था कायम की है। कई लोगों को को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुरानी रंजिश और जमीन कब्जे के विवाद प्राथमिक जांच में सामने आया है। राजस्व टीम की मदद से विवाद की तह में जाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'