देश

national

ललितपुर में शुभारंभ दिवस से बंद पड़ा है एस्केटलेटर

السبت، 12 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। ललितपुर स्टेशन जो आदर्श स्टेशन की श्रेणी में आता है। लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर मात्र दुविधाएं हैं। 17 अक्टूबर 2022 को क्षेत्रीय सांसद द्वारा एस्केटलेटर का लोकार्पण हुआ था जो मात्र 1 दिन भी नहीं चला और तभी से अब तक बंद पड़ा है। बताया जाता है कि एक आध बार और कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं चला यात्रियों को जो गाडिय़ां प्लेटफार्म नंबर 3 और 2 बार आती है। उस तरफ जाने ब्रिज का सहारा लेना पड़ रहा है। लाखों रुपए की लागत से एक्सीलेटर बना हुआ है, लेकिन उसका फायदा यात्रियों को नहीं मिल रहा है। यह सुविधा प्लेटफार्म नंबर एक और तीन पर है। इधर रेलवे के पीआरओ झांसी से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया कि मैं अभी छुट्टी पर हूं और वापस आने के बाद ही इससे संबंधित अधिकारियों से बात करके ही आपको कुछ बता पाएंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'