इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज एक आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए रणनीति तय की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ नगर पंचायत एवं नगर पालिका का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि परिसीमन की सूचना जारी होने के उपरांत प्रत्याशियों पर मंथन किया जाएगा। इसके पूर्व भी पार्षद एवं चेयरमैन के दावेदार जिला कांग्रेस कमेटी एवम नगर कांग्रेस कमेटी के पास अपने आवेदन दे सकते हैं। आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज पूरा देश विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है। जनता महंगाई के कारण त्राहि-त्राहि कर रही है। आम जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। जहां एक ओर कांग्रेस ने इस देश को इतनी सारी संस्थाएं दी थी। आज वर्तमान सरकार उन संस्थाओं को नेस्तनाबूद कर रही है। इससे देश में आर्थिक संकट की आहट हो रही है।इससे निपटने के लिए हम जनता से अनुरोध करते हैं कि इस देश से सत्तादल का सफाया कर फिर से कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन दें, ताकि इस देश के संविधान को तथा इस देश को बचाया जा सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह, महासचिव पुनीत देवलिया एड, पूर्व नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा, रामसिंह यादव, आशीष दुबे, पर्वतलाल अहिरवार, राकेश रजक एड, असलम खान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित यादव, सीताराम राय, मुकेश रजक, खलक सिंह राजपूत, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, अशोक पंथ, महेंद्र पनारी, देशपत कुशवाहा, अजय, संजय जाटव, राहुल सेन, हरदेव सिंह राजपूत, मयूर रावत आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का संचालन राकेश रजक ने व महासचिव असलम खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Today Warta