इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। नई बस्ती निवासी हरपाल सिंह चन्देल के पुत्र और भारत क्रिकेट क्लब के होनहार क्रिकेटर कुंवर प्रद्युम्न सिंह चन्देल ने लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्व विद्यालय ग्वालियर के बीपीएड के एन्ट्स में ऑल इंडिया में प्रथम रैंक प्राप्त की है। प्रद्युम्न सिंह 7 वर्ष की उम्र से ही निशी क्रिकेट एकेडमी के क्रिकेट कोच राम प्रताप सिंह से क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। रामप्रताप सिंह ने आगे बताया की प्रद्युम्न सिंह ने क्रिकेट ट्रायल में 60 अंक में से 51 अंक प्राप्त किये व लिखित परीक्षा में 40 में से 37.6 अंक प्राप्त किये। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय के बीपीएड कोर्स में सामान्य वर्ग में ऑल इण्डिया में मात्र 35 शीटे ही रहती है। प्रधम्न सिंह के द्वारा ऑल इण्डिया में प्रथम रैंक हासिल करना ललितपुर के लिए गौरव की बात है। प्रद्युम्न सिंह की इस उपलब्धि के लिए सभी क्रिकेटरों ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान वरिष्ठ क्रिकेटर पवन परमार और रमेश दीक्षित, पुगेन्द्र सिंह बुन्देला, सोनू राजा छपरट, देवेन्द्र राजा गुढा, पराक्रम सिंह सेंगर, विश्वजीत सिंह बुन्देला, विभांशु तिवारी, सुमित श्रीवास्त, राजपाल चौरा, प्रतीक श्रीवास्तव, आदित्य सेंगर, अभिनव तोमर, डी.के. सिरसी, विवेक कौशिक, राजकौशिक, योगेश पाठक, अक्षांश, अभिनव दुबे, सूरज सोनी, आनन्द यादव आदि क्रिकेटर उपस्थित रहे।

Today Warta