आलोक मिश्र
कौशाम्बी। थाना और चैकियों की जमीनी हकीकत को परखने के लिए नवागत एसपी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा ताबड़तोड़ निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली एवं कानून व्यवस्था से आमजन को आसानी से न्याय मिल सके। एसपी द्वारा अब तक लगभग आधा दर्जन थाना क्षेत्रों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया जा चुका है। एसपी ने शनिवार को थाना सरायअकिल एवं पिपरी व कौशाम्बी थाना का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने थाना कार्यालय के रजिस्टर एवं अभिलेखीय रखरखाव का निरीक्षण किया। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क एवं मेस पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को जांचा। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को थाना परिसर में निरंतर साफ सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। वही थानो का निरीक्षण कर मुख्यालय को वापस जा रहे एसपी ने पश्चिम शरीरा में थाना प्रभारी के साथ कस्बे में पैदल गस्त किया। एसपी ने पैदल भ्रमण कर जनता को भयमुक्त सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी कराई गई।


Today Warta