देश

national

सेंट्रल इंडिया किडनी अस्पताल में आरोपितों के खिलाफ 700 पन्नों की चार्जशीट पेश

الأحد، 27 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



जबलपुर। आयुष्मान योजना के हितग्राही मरीजों को होटल वेगा में भर्ती कर इलाज के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले राइट टाउन स्थित सेन्ट्रल इंडिया किड़नी अस्पताल की संचालक डा. दुहिता पाठक और उसके पति डा. अश्वनी कुमार पाठक के खिलाफ शुक्रवार को एसआईटी ने न्यायालय में चार्जशीट पेश की। करीब 700 पन्नों की जार्चशीट में 100 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज हुए है। डॉ. दंपत्ति के गिरफ्तार होने के 89 वें दिन यह चार्जशीट कोर्ट में पेश की गई।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है इसलिए चार्जशीट सीआरपीसी की धारा 173 (8) के तहत पेश की गई है। लार्डगंज थाने में डॉ. दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी करने, फर्जी दस्तावेज बनाने समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'