देश

national

नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाइवे पर बस बेकाबू होकर पलटी, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

الأحد، 27 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



हरदा। नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाईवे पर खंडवा से टेमागांव के बीच चलने वाली केवलराम बस क्रमांक एमएच 31 सीक्यू 7077 अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 40 से 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 19 यात्री घायल हुए हैं। 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। एक घायल यात्री का कहना है कि ड्राइवर मोबाइल से बात कर रहा था, जिस कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। हादसे की जानकारी लगने के बाद छीपाबड़ पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों और स्टेट हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों की भी भीड़ लग गई। छीपाबड़ थाना प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों का उपचार जारी है। हादसे का कारण पता कर रहे हैं।

हादसे में ये हुए घायल

अब्दुल सत्तार उम्र 55 वर्ष, अब्दुल नूर उम्र 58, सथन्नी घूता कोरकू, सुरेश चिंताराम निहाल, रामदास चुन्नीलाल, मीना अशोक धोबी उम्र 55, अशोक तुलसीराम धोबी 60, हेमलता पति राजेश मालाकार उम्र 35, सुरेंद्र ब्रदीप्रसाद सोहनी उम्र 75, अदिति अमरसिंह सहित अन्य।

खराब है स्टेट हाइवे की हालत

बारिश के चलते स्टेट हाइवे की हालत काफी खराब हो गई थी, जिसे अब तक नहीं सुधार गया है। हाइवे पर अनगिनत जानलेवा गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस साल लगातार हुई बारिश और वाहनों की आवाजाही से स्टेट हाइवे पूरी तरह खराब हो गया। इसके अलावा क्षेत्र में रेत, गिट्टी, मुरम आदि के ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से भी स्टेट हाइवे की हालत बिगड़ गई। वाहन चालक और क्षेत्र के लोग हाइवे निर्माण की मांग लगातार कर रहे हैं। इसके बाद भी सुधार की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'