देश

national

चरवा थाना में एएसपी व ने सुनी जनसमस्या

السبت، 26 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर चरवा थाने पहुंचे और चरवा थाने में क्षेत्राधिकारी चायल भी पहुंचे,थाना समाधान दिवस के अवसर पर समस्या और फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को एएसपी ने सुना और निस्तारित करने का निर्देश अधीनस्थों को दिया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिकायती पत्रों के निस्तारण में किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी,थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष उपनिरीक्षक सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'