राकेश केसरी
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के द्वारा कांशीराम कॉलोनी पाता के पास चाहरदीवारी का निर्माण कराया गया था,मानक विहीन घटिया निर्माण के चलते हल्की बारिश में यह चाहरदीवारी गिर गई,जिससे सैकड़ों भेड़,बकरियां दीवाल के मलबे के नीचे दब जाने से भेड़,बकरियों की मौत हो गई। भेड़ बकरी मालिक को आपदा राहत से जिला अधिकारी ने सहायता राशि दे दी,जिससे उनके नुकसान की भरपाई हो गई,घटिया निर्माण कराए जाने के आरोप और पशुओं की मौत पर आनन-फानन में डीएम के निर्देश पर आरोपी ठेकेदार और नगरपालिका के अवर अभियंता के विरुद्ध मंझनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया,महीनों बीत जाने के बाद भी दोषी अवर अभियंता और ठेकेदार को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी,जबकि आरोपी ठेकेदार और अवर अभियंता मंझनपुर में खुलेआम दिखाई पड़ते हैं। सूत्रों की माने तो ठेकेदार को बचाने के लिए नेताओं ने ठेका ले लिया है जिससे कोतवाली पुलिस पशु की मौत के जिम्मेदार ठेकेदार और अवर अभियंता मंझनपुर को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है,लोगों ने पशुओं की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Today Warta