देश

national

ईडी ने विधायक अब्बास अंसारी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गिरफ्तार, आज पेश किया जाएगा कोर्ट में

السبت، 5 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



रावेंद्र शुक्ला

प्रयागराज : प्रवर्तन निदेशालय की प्रयागराज यूनिट ने शुक्रवार देर रात माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को 9 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आज शनिवार को उसे जिला अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड बनवाने के बाद ईडी की टीम अब्बास को कस्टडी में ले फिर से पूछताछ करेगी। अब्बास को करीब 12 बजे उसे मेडिकल के लिए लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय (कॉल्विन अस्पताल) ले जाया गया। इसके बाद उसे दोबारा ईडी दफ्तर लाकर नजरबंद कर दिया गया। बता दें कि माफिया मुख्तार अंसारी पर पिछले साल जुलाई में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में 20 मई को ही उसके बड़े बेटे अब्बास अंसारी व छोटे बेटे उमर से पूछताछ कर छोड़ा गया था। पिछले दिनों अब्बास को एक बार फिर ईडी ने समन जारी किया था। शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अब्बास सिविल लाइंस स्थित ईडी दफ्तर में पहुंचा। अब्बास से करीब नौ घंटे तक ईडी की अलग-अलग टीम ने पूछताछ की। रात करीब 9.30 बजे ईडी दफ्तर परिसर में पुलिस फोर्स का पहुंचना शुरू हो गया। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'