देश

national

संपूर्ण समाधान दिवस मे उपजिलाधिकारी ने दिखाए तेवर

السبت، 5 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

गलत रिपोर्ट लगाई तो नपेगे अधिकारी, सात शिकायतो में एक हुआ निस्तारण

पाली/ललितपुर। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जनपद ललितपुर के पाली तहसील मे किया गया। पाली तहसील मे उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पाण्डेय ने फरियादियो की शिकायतो को सुनने के बाद त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस मे आई शिकायतो को लेकर उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों मे कहा शिकायतो पर गलत रिपोर्ट लगाने वाले अधिकारियो कर्मचारियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जन सामान्य की शिकायतो एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से तहसील मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है,उनको सही समय से निस्तारण कराया जाय।देवेंद्र जैन की शिकायत पर उपजिलाधिकारी संतोष उपाध्याय ने बस स्टेंड पर मंदिर के पास रास्ते पर कब्जा हो रहे अतिक्रमण के मामले मे थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर निस्तारिण कराना सुनिश्चित करें,साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब,जमीन की पैमाइश दाखिल खारिज,अवैध कब्जा,नाली के अतिक्रमण को तहसीलदार पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करे।जन सुनवाई के दौरान संज्ञान मे आया कि डूडा विभाग के द्वारा कई पात्रों की किश्त नही डाली गई व कुछ पर डूडा विभाग महेरवान है कि बिना काम लगाए ही दो किश्त डाल दी गई है,जिस पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई साथ ही विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।थानाध्यक्ष से कहा कि शिकायतकर्ताओ को मौके पर बुलाए एवम सही तरीके से शालीनता पूर्वक लिखित में समाधान करे।समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त शिकायतकर्ताओं की समय से पेंशन एवम पारिवारिक लाभ को समय से निस्तारण करे।तहसील दिवस के अन्त मे उपजिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित समस्त अधिकारीयो को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि किसी अधिकारी के द्वारा शिकायतों में गलत रिपोर्ट लगाई गई तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी।इस मौके पर उपजिलाधिकारी संतोष उपाध्याय,क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पाण्डेय,तहसीलदार अखिलेश कुमार गुप्ता,चंद्रशेखर सहाय पूर्ति निरीक्षक,द्रोपती देवी बाल विकास परियोजना,अरविंद साहू बाल विकास परियोजना वीरेंद्र सिंह ग्रामीण अभियंत्रण अवर अभियंता, जितेंद्र कुमार जल निगम,उपेंद्र सिंह जल संस्थान अखिलेश सिंह लोक निर्माण विभाग,विभास सोनी विद्युत वितरण खंड,विनोद कुमार सिंचाई विभाग कपूर सिंह शिक्षा विभाग,भरतलाल चौरसिया शिक्षा विभाग मडावरा,कामता प्रसाद प्रभारी थानाध्यक्ष पाली थाना पाली,योगेंद्र सिंह थानाध्यक्ष बालाबेहट अरविंद कुमार पशु विभाग,भगतराम क्षेत्रीय वन अधिकारी,अनिल कुमार भूमि संरक्षण,डॉक्टर डी पी निरंजन आयुर्वेद यूनानी,मनोज सोनी डूडा विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'