देश

national

26 नवम्बर को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन होगा

الجمعة، 25 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार कल संविधान दिवस के अवसर पर दिनांक 26 नवम्बर को प्रातः 11 बजे भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया जायेगा। इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुलशन कुमार ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर शनिवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठन होगा। इस अवसर पर कार्यालयों, स्वायत्तशासी निकायों संगठनों, स्थानीय निकायों एवं शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करके विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिनमें संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, वेबिनार, गोष्ठी आदि का भी आयोजन सम्बंधित विभागों द्वारा किया जायेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'