कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के केशवापुर गांव में खेल रही एक बालिका विद्युत करंट की चपेट में आ गई,जिससे बालिका की दर्दनाक मौत हो गई है। बालिका की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के केशवापुर गांव निवासी रचना देवी उम्र लगभग 11 वर्ष पुत्री फूलचंद पटेल पड़ोसी के दरवाजे पर खेल रही थी,पड़ोसी के दरवाजे पर विद्युत करंट था,बालिका पड़ोसी के घर के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गई,विद्युत करंट की चपेट में आने से घटना स्थल पर बालिका की तड़पकर मौत हो गई,बालिका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

Today Warta