देश

national

सर्पदंश से महिला की मौत

الاثنين، 7 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



ललितपुर। जिले के मड़ावरा क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला की सर्प दंश से मौत हो है। महिला देर रात अपने पति के लिए खेत पर खाना देने के लिए गई हुई थी। इसी वक्त किसी जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद पति उपचार के लिए अस्पताल के लिए दौड़ा। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले घर पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना गिरार के मजरा दांसा निवासी कमली (45) पत्नी गरीबा सहरिया रविवार की रात दरम्यान 8 बजे अपने खेत पर पति के लिए खाना देने के लिए गई हुई। जहां उसका पति फसल को पानी लगा रहा था। जब वह वापिस लौट ही रही थी कि खेत में ही किसी जहरीले सर्प ने उसके पैर में काट लिया। जिसके बाद वह अचेत होकर खेत में गिर गई। पति ने तत्काल उसको उठाकर उपचार हेतु अस्पताल ले जाना सोचा, लेकिन घर आते तक ही उसकी मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति है कमजोर महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। जिसकी एक पुत्री व तीन पुत्र हैं। सोमवार की सुबह मृतका के पति ने गिरार पुलिस को तहरीर देकर घटना के बारे में अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं राजस्व विभाग को जैसे ही सर्पदंश से मौत की सूचना लगी तो उन्होंने भी प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'