देश

national

मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण हेतु परीक्षण शिविर

الاثنين، 7 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



ललितपुर। जनपद में दिव्यांगजनों को  वितरण हेतु 40 मोटरयुक्त ट्राई सायकिल के वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके अंतर्गत जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण आगामी विश्व दिव्यांग दिवस यानी 3 दिसंबर को कराया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार बघेल द्वारा बताया गया है कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार जनपद में पात्र 40 दिव्यांग जनों को मोटरयुक्त ट्राईसाइकिल का वितरण आगामी विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कराया जाएगा। इसके लिये दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किए गए हैं। जनपद को 31 अक्टूबर तक ऐसे 123 दिव्यांगजनों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इन दिव्यांगजनों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा एक तकनीकी समिति का गठन किया गया है। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ललितपुर को सम्मिलित किया गया है। यह तकनीकी समिति आगामी 9 एवम 10 नवंबर को विकास भवन परिसर में ऐसे समस्त दिव्यांगजनों का परीक्षण करेगी जिनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है। जिन दिव्यांगजनों द्वारा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया है वह अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी, मूल दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड तथा दो फोटो लेकर विकास भवन परिसर में उपस्थित होंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि इस अवसर पर तकनीकी समिति द्वारा ऐसे दिव्यांगजनों को शासनादेश के अनुसार पात्रता का परीक्षण किया जाएगा जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत से ऊपर होगी हाथ एवंआंख पूर्णता सही होंगे और वह शारीरिक दृष्टि से इतना स्वस्थ होगा कि मोटरयुक्त ट्राइसाइकिल का संचालन कर सके। ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने विभागीय पोर्टल पर आवेदन किया है लेकिन वह यदि परीक्षण शिविर में सम्मिलित नहीं होंगे तो उनकी पात्रता पर विचार नहीं किया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'