देश

national

पीआरडी स्वयं सेवकों को वर्दी पहनना अनिवार्य

الجمعة، 11 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. अधिकारी बृजेन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि शासनादेश द्वारा प्रान्तीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों की वर्दी एवं बैजे का निर्धारिण (गोल्डेन धातु का पी.आर.डी. लिखा हुआ शोल्डर बैज, खाकी रंग का बैरेट कैप, जिस पर रेड-रॉयल ब्लू पटरी (ऊपरी आधा भाग रेड एवं नीचे का भाग रॉयल ब्लू) पर प्रान्तीय रक्षक दल लिखा हुआ पी.आर.डी. मोनोग्राम वाला गोल्डेन कलर्ड धातु धातु का ताज, खाकी वर्दी, ब्लैक शूज, खाकी रंग का नायलॉन वेब बेल्ट (जिसमे गोल्डेन कलर्ड बक्कल पर पी.आर.डी. का लोगो बना होगा), खाकी मोजा, खाकी डोरी, सीटी किया गया है। महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उ.प्र. लखनऊ के निर्देशानुसार यदि डयूटीरत किसी पी.आर.डी. स्वयंसेवक द्वारा निर्धारित वर्दी धारण नहीं किया जाता है तो ऐसा पाए जाने पर प्रथम बार उसका 01 दिवस का मानदेय काटा जाएगा। द्वितीय बार ऐसी पुनरावृत्ति पाए जाने पर 01 सप्ताह का मानदेय और तृतीय वार पुन: ऐसा पाए जाने पर 01 माह के मानदेय को जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। यदि तीन बार के उपरान्त ऐसी पुनरावृत्ति की जाती है, तो उक्त पी.आर.डी. स्वयंसेवक को पी.आर.डी. नियमावली एवं शासनादेश में दी गई व्यवस्थानुसार डयूटी से हटाकर प्रान्तीय रक्षक दल से पृथक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'