देश

national

महिला से गाली-गलौज व मारपीट का आरोप

الجمعة، 11 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। चौकी बांसी के ग्राम कल्यानपुरा निवासी रानीदेवी पत्नी प्रमोद अहिरवार ने एसपी को शिकायती पत्र भेजते हुये बताया कि बीती 10 नवम्बर को शाम 5 बजे खेत पर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रही थी। तभी गांव के कुछ लोगों द्वारा एकराय होकर उसके साथ गाली-गलौज की गयी। विरोध करने पर उक्त लोगों द्वारा मारपीट की गयी। मौके पर उसकी सास माया व नंदराम ने आकर उसे बचाया। किसी प्रकार उक्त लोगों से बचकर वह भाग सकी। पीडि़ता ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा पति को जान से मार डालने की धमकी दी है। पीडि़त महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'