देश

national

जूनियर क्रिकेट एवं जूनियर बैडमिन्टन प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण

الاثنين، 21 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। वर्ष 2022-23 में खेल निदेशालय के निर्देशानुसार पं.दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, ललितपुर के तत्वाधान में आयोजित हो रही जिला स्तरीय जूनियर क्रिकेट (बालक) एवं जूनियर बैडमिन्टन (बालक-बालिका) प्रतियोगिता का समापन/पुरस्कार वितरण समारोह राज्यमंत्री मनोहर लाल के आतिथ्य में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा पं.दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया, तदोपरान्त विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, रमाकांत तिवारी, उमाकान्त मिश्रा, सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा यादव, डा.जितेन्द्र विक्रम वेद, रामजी श्रीवास्तव व अन्य गणमान्य अतिथिगणों द्वारा पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रमोपरान्त क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत द्वारा मुख्य अतिथि, उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिन्टन प्रतियोगिता के अन्तर्गत आज अण्डर-19 बालक/बालिका वर्ग एवं अण्डर-12 बालक-बालिका वर्ग केफाईनल मैचों का आयोजन किया गया। वहीं प्रतियोगिता का फाईनल मैच स्पोट्र्स स्टेडियम, ललितपुर बनाम एस0डी0एस0 (हिन्दी मीडियम) के मध्य खेला गया, जिसमें स्पोट्र्स स्टेडियम टीम के कप्तान पूनीत पटेल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये एस0डी0एस0 (हिन्दी मीडियम) की टीम ने स्पोट्र्स स्टेडियम के सामने 20 ओवरों में 179 का लक्ष्य रखा। एस0डी0एस0 (हिन्दी मीडियम) की ओर से वंश घावरी ने 40 रन, शिवा यादव ने 31 रन एवं अमन ने 24 रनों का सहयोग दिया। स्पोट्र्स स्टेडियम टीम की ओर से दयाशंकर ने सर्वाधिक 04 विकेट प्राप्त किये इसके साथ मोहित ने 02, दीपेश, राकेश व देवेन्द्र ने 01-01 विकेट प्राप्त किया। जवाब में उतरी स्पोट्र्स स्टेडियम की टीम मात्र 78 रनों पर ही ऑल आउट हो गयी। स्पोट्र्स स्टेडियम टीम की ओर से राकेश बाल्मिकी उर्फ मोन्टू ने 28, चिराग लोहिया ने 22 एवं देवेन्द्र प्रजापति (अंशुल) ने मात्र 12 रनों का सहयोग किया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ढ़हाई का अंक न छू सका। एस0डी0एस0 (हिन्दी मीडियम) टीम की ओर से शिवम यादव ने 04, वंश घावरी ने 01 व कृष्णा पटेल ने 03 विकेट प्राप्त किये। उक्त प्रतियोगिता में एस0डी0एस0 (हिन्दी मीडियम) की विजेता तथा स्पोट्र्स स्टेडियम ललितपुर उपविजेता रही। मैन ऑफ दी मैच वंश घावरी एवं क्रिकेट प्रतियेागिता के मैन ऑफ दी सीरिज दयाशंकर रहे, जिन्होने प्रतियोगिता में ऑल राउडर प्रदर्शन किया, को रहे जिनकों मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी से सम्मानित किया। निर्णायक मण्डल में हर्ष, अनुराग, संकेत, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, कृष्णा, अभिषेक रहे व संचालक संजीव कुमार वर्मा रहे। अतिथि द्वारा अपने समस्त खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों व उपस्थित समस्त खिलाडिय़ों को उत्साहित किया। इस दौरान एथलेटिक्स प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार, प्रशिक्षक आशीष तीरंदाजी, प्रदीप अरोरा, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, अभिषेक सोनी, मनोज कलपुर्जे, सूर्यांश, जय नारायण, लक्ष्मण, मनोज कुशवाहा, अशोक आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'