देश

national

पीएनबी आरसेटी द्वारा घरेलू मोमबत्ती बनाना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

الاثنين، 21 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार दूवारा संचालित पीएनबी आरसेटी द्वारा ग्राम ब्लॉक बिरधा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्व-रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से मोमबत्ती बनाने का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन अवसर पर आरसेटी निदेशक स्वाती वर्मा द्वारा प्रशिक्षणथियों को नव उद्यमिता के लिये शुभकामनाएँदेते हुए बैंक योजनाओं, बचत व उद्योग स्थापित करने के लिये संस्था से समय-समय पर मार्ग दर्शन लेने कोकहा गया व स्व-रोजगार हेतु प्रेरित किया गया। प्रशिक्षणथियों को मोमबत्ती बनाने का व्यवसाय अपने समूह की महिलाओं को एक साथ मिलकर कार्य करने को कहा आगे कार्य करने मे यदि आर्थिक परेशानी आये तो बैंक व समूह की मदद लेकर छोटे स्तर से कार्य को शुरू किया जाये। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केद्ध से उपायुक्त विमल द्विवेदी जी रहे उन्होने शुभकामनाएँ देते हुए उद्योग केन्द्र के जारी योजनाओं के बारे मे बताया तथा ऋण हेतु आवेदन करने का सुझाव दिया। विशिष्ठ अतिथियों के रूप जिला उद्योग केन्द्र के प्रबंधंध पीएनबी मुख्य शाखा के कृषि अधिकारी अक्षय देवलिया व असेसमेन्ट मे पधारें महोबा व झांसी से असेसर रामसरन सिंह व बी.बी. लाल ने अपने समवेत उद्बोधन मे प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ इन हाउस फैकल्टी रूपेन्द्र श्रीवास्तव ने किया व कहा कि प्रशिक्षण में जो भी सिखाया गया उसका सदृउपयोग अपने कार्य क्षेत्र में करना हैं। कार्यक्रम के अन्त में निदेशक स्वाति वर्मा व अतिथियों ने प्रमाण पत्र वितरित किये। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ में कार्यालय सहायक नंद किशोर, सुनील कुमार, राजीव रैकवार उपस्थित रहें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'