इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
विकास भवन स्थित नियंत्रण कक्ष में समस्याओं का पंजीकरण कर होगा त्वरित निस्तारण
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि शासन एवं जिलाधिकारी आलोक सिंह द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशों के क्रम में विकास भवन, ललितपुर के कक्ष सं0-05 में पेयजल सम्बन्धी समस्याओं निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नं0 05176-272022 है। इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल, विद्युत एवं सिंचाई (नहरों के परिचालन) के साथ-साथ किसानों को कृषि हेतु खाद की उपलब्धता सम्बन्धी समस्याओं/शिकायतों का पंजीकरण कर उनका निस्तारण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। नियन्त्रण कक्ष में अन्य विभागों के साथ-साथ कृषि विभाग के कर्मचारी तैनात रहकर नित्य प्राप्त होने वाली अपने विभाग से सम्बन्धित समस्याओं/शिकायतों का पंजीकरण कर उनका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करायेंगे ताकि आमजन की समस्याओं का तत्परता से निराकरण कराया जा सके तथा किसानों को किसी प्रकार की खाद सम्बन्धी असुविधा का सामना न करना पड़े।

Today Warta