राकेश केसरी
नगर निकाय की सफलता को भाजपाइयों ने किया गोष्ठी
मुख्यालय से सटे घना का पूरा का पूरा गांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कौशाम्बी। मुख्यालय से सटे घना का पूरा का पूरा गांव में बृहस्पतिवार को नगर निकाय चुनाव की सफलता को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्ष,संयोजक के अलावा जनमानस के साथ बैठक आयोजित किया। इस दौरान पार्टी नेता पप्पू चैधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है और नगर निकाय के चुनाव में गैर भाजपा दलों की जमानत जप्त होनी तय है। उन्होंने पार्टी कार्यकतार्ओं को पूरे जोशो खरोश के साथ पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। कहा कि जिस तरह से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास की योजनाओं को लेकर तेजी से काम कर रही है उसका लाभ पाकर जनता पूरी तरह से खुशहाल है। इस दौरान पार्टी नेता प्रेमचंद चैधरी, आशीष कुमार उर्फ बच्चा, रामनरेश केसरवानी, दुर्गेश गुप्ता आदि लोगों ने भी बैठक संबोधित किया, कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्ष व संयोजक को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में संयोजक प्रमोद कुमार नामदेव,अनिल कुमार नामदेव मिथिलेश कुमार शिवकुमार सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और गांव के लोग मौजूद रहे।

Today Warta