देश

national

आज 95 ग्राम पंचायतों में बैंको का लगेगा कैम्प,प्रत्येक व्यक्ति को बैकिंग से जोडने की योजना

الجمعة، 25 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। एलडीएम जितेन्द्र चैधरी ने बताया है कि वित्तीय समावेशन से सशक्तीकरण (ग्राम पंचायत स्तरीय-वित्तीय समावेशन) अभियान के तहत 26 नवम्बर 2022 को ग्राम पंचायत-चक हिंगुई, मो0 पुरवारी, धुमाई, चक कोरियों पूरे फैज, डहरई, अढ़ौली, सोनौली, बटियावां, बिदॉव, बेरौंचा, मुस्तफाबाद, कायमपुर, थुलगुला, बदलेपुर ननसेनी, पौर काशीरामपुर, लोहरा, काजू, कनैली, गुलामीपुर, कोसम खिराज, पुरब सरावां, मीरपुर, भखन्दा, पथरावां, देवाना, चक सहनपुर, चिरारी, समसपुर, सौरई बुजुर्ग, सेलरहा पश्चिम, पहाड़पुर, पिपरहटा, रसूलपुर बड़गॉव, आदमपुर नादिर, जलालपुर शाना, मझियारी चक एलई रोशन, हरदुआ, गौसपुर नवावां, भडेहरी, अमिरसा, डेढ़ावल, एडहरा, झण्डापुर, थाम्बा इलावलपुर, फतेहपुर सहावपुर, कसिया, गौसपुर, राला, मलाक मोहिउद्दीनपुर, नसीरपुर, म्योहर, नारा, चांदेराई, उमरवल, कैमा, शम्भुई, सयारा मीठेपुर, शहजादपुर, मलाक पिंजरी, गिरधरपुर गढ़ी, ननमऊ, भरसवॉ, पेरई, उदहिन बुजुर्ग, शाहपुर टिकरी, बहादुरपुर, रक्सराई, उमरछा, बरौला, बंधुरी रसूलीपुर, मकदूमपुर ढोकसहा, सैंबसा, मुबारकपुर, कुरामुरीदन, बरेढ़ी आमदपुर, सिंहपुर, जवई, मकनपुर वारी, अटसरई, बिछौरा, भदवां, जलालपुर बोरियों, निजामपुर पुरैनी, औरेनी, बड़नपुर कादीपुर इचैली, हिसामपुर माढ़ो, उमरपुर नीवॉ, मो० अनेठा, मोहिउद्दीनपुर बेला, दानपुर, पदुमनाथपुर सुरसेनी, रामपुर सुहेला, बरीपुर, कुआंडीह एवं अगियौना (कुल-९५ ग्राम पंचायत) के पंचायत भवन में कैम्प का आयोजन किया जायेंगा, जिन लोगों के बैंक खाते नहीं खुले हैं वे सभी लोग अपना बैंक खाता नि:शुल्क खुलवा सकतें हैं। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र व्यक्ति अपना आवेदन देकर योजना का लाभ उठा सकतें हैं। एलडीएम ने बताया कि 26 नवम्बर शनिवार को ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में बैकों द्वारा कैम्प का आयोजन कर प्रत्येक वयस्क व्यक्ति का नि:शुल्क खाता खोला जायेंगा, केवाईसी की जायेंगी, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से लाभान्वित किया जायेंगा तथा केसीसी एवं मुद्रा लोन के आवेदन प्राप्त किये जायेंगें। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को संतृप्त किया जायेंगा।    

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'