देश

national

बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई,दूल्हा सहित सात लोग घायल

الأربعاء، 9 نوفمبر 2022

/ by Today Warta




राकेश केसरी

पुलिस सभ्ज्ञी घायलो को इलाज के लिये जिला अस्पताल में कराया भर्ती 

कौशाम्बी। बारात लेकर जा रही एक कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई,हादसे में दूल्हा व अन्य 6 बाराती घायल हो गए,घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा,जहा उनका इलाज किया जा रहा है। करारी थाना क्षेत्र के तुतीर्पुर गांव के पास की है,जहा सराय अकिल के बुधपुरी निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र इम्तियाज की बारात रफीक पुत्र कपूर के घर परियांवा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ जा रही थी, बारात जैसे ही करारी थाना क्षेत्र के तुतीर्पुर गांव के पास पहुंची,तभी एक बाइक सवार सामने आ गया,बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बारातियों से भरी कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई,टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दूल्हा शमीम अहमद,दूल्हे की बहन सानिया,दूल्हे की भाभी खुशबू,ड्राइवर जहीर खान,फहमीदा,एकरार व खुशबू घायल हो गए,हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जहा सभी का इलाज चल रहा है।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'