देश

national

डिफेन्स कॉरीडोर से जुड़कर ललितपुर का होगा विकास : सुनील शर्मा

الأحد، 27 نوفمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। बुन्देलखण्ड में एक्सप्रेस-वे बनाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार ने बड़े उद्यमियों व निवेशकों को एक अच्छा अवसर प्रदान किया है। बुन्देलखण्ड के अभूतपूर्व विकास के साथ ही यहां के पर्यटन स्थलों का बढ़ावा देते हुये बनाये जा रहे डिफेन्स कॉरीडोर से झांसी मण्डल के ललितपुर जनपद को भी जोड़े जाने पर बल दिया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा ने एक ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री को भेजते हुये को भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अति पिछड़े बुन्देलखण्ड के विकास के लिए आपके द्वारा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण कराके आपने विकास का मार्ग खोला है। साथ ही साथ बुन्देलखण्ड के झांसी मण्डल को भी डिफेन्स कोरीडोर से जोड़ा गया है। मगर ललितपुर जनपद जो अति पिछड़ा और उत्तर प्रदेश का अन्तिम जनपद है उसको भी डिफेन्स कोरीडोर में जोड़ा जाये। जिससे यहां के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो सके और यहां की पथरीली भूमि होने के कारण यहां पर कृषि कार्य कम हो पाता है। साथ ही ललितपुर जनपद जो उद्योग शून्य जनपद है। ललितपुर में बड़े उद्योगों के लिए भूमि आसानी से उपलब्ध हो सकती है। इसलिए यहां के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। यहां का बेरोजगार, मजदूर रोजगार की तलाश में पलायन कर रहा है उसे रोकने में डिफेन्स कोरीडोर एक महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनपद के विकास में डिफेंस कोरीडोर में ललितपुर को शामिल किया जाना नितान्त आवश्यकता पर बल दिया। ज्ञापन पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा, आत्माराम रिछारिया, जगदीश झां, विभूति भूषण चौरसिया, हरीशंकर, रामसेवक, गुरू संतोष सोनी, आशीष लिटौरिया, राजाराम गोस्वामी के अलावा अनेकों लोगों के हस्ताक्षर बताये गये हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'